Posts

Showing posts from September, 2020

आलू खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें इसके अन्य फायदे

Image
आयुर्वेद के अनुसार आलू ठंडा और पचने में भारी होता है। इसे खाने से कम समय में ज्यादा ऊर्जा मिलती है। स्पेन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि जो लोग रोजाना आलू खाते हैं, उनमें रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि होती है। आलू में विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस जैसे तत्त्व होते हैं। 100 ग्राम आलू में 1.6 प्रतिशत प्रोटीन, 22.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 0.1 प्रतिशत वसा, 0.4 प्रतिशत खनिज और 97 प्रतिशत कैलोरी होती है। जलने पर कच्चा आलू कद्दूकस करके लगाने से जलन में आराम मिलता है। कच्चे आलू का रस रोजाना पीने से एसिडिटी में लाभ होता है। आलू के रस में नीबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। ब्रेस्ट फीड कराने वाली मांओं को आलू रोजाना खाना चाहिए। इसके टुकड़ों को गर्दन और कोहनियों पर रगडऩे से कालापन दूर होता है व त्वचा मुलायम होती है। आलू को हमेशा छिलके समेत पकाना चाहिए क्योंकि इसका सबसे अधिक पौष्टिक भाग छिलके के एकदम नीचे होता है, जो प्रोटीन और खनिज से भरपूर होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आलू को तलने या भूनने की बज...

जानिए मीठी तुलसी खाने के फायदे

Image
मीठी तुलसी को वन तुलसी (तुलसा) या नियाजबो भी कहते हैं। यह हरे रंग का पौधा होता है और इसकी पत्तियां आकार में अन्य तुलसी की पत्तियों से काफी बड़ी व हरे रंग की होती हैं। इसके फूल गुच्छों में लगते हैं जो सुगंधित व हरे बैंगनी रंग के होते हैं। यह एंटीबायोटिक और एंटीवायरल होती है। इसकी 4-5 पत्तियां खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, गठिया, पेशाब में जलन, हेपेटाइटिस, पेट का अल्सर, थकान, तनाव, उल्टी, दस्त, भोजन में अरुचि, हिचकी, सर्दी-जुकाम, पेट संबंधी रोग और डायबिटीज में लाभ होता है। इसे प्रयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। यह भी जानें- इसकी सुगंध से डेंगू के मच्छर दूर भागते हैं। ज्यादा सर्दी के मौसम में तुलसी की पत्तियां सूखकर झड़ जाती हैं और बसंत का मौसम आने पर नई आती हैं। इसलिए मीठी तुलसी की ताजी पत्तियों को सुखाकर रख लें। सर्दियों में इनके इस्तेमाल से सेहत में लाभ होता है। पत्तियों की चटनी भी बना सकते हैं।

सौंफ के हैं कई फायदे, खट्टी डकार, त्वचा में चमक और पाचन में होता लाभ

Image
सौंफ याददाशत बढ़ाती है, खांसी दूर करती है, नजर तेज करती है और कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करती है। इनके अलावा सौंफ के कई फायदे हैं: आंखों की रोशनी : मिश्री के साथ सौंफ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पेटदर्द : भुनी हुई सौंफ खाने से राहत मिलती है। पाचन : इसे खाने से लिवर ठीक रहता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है। खट्टी डकारें : एक गिलास पानी में सौंफ उबालकर मिश्री के साथ पीने से फायदा होता है। सांस की बदबू : सौंफ खाने से सांसों से दुर्गंध की समस्या दूर होती है। दूध, गुलकंद और सौंफ लेने से कब्ज नहीं रहती। त्वचा में चमक : रोजाना सुबह-शाम सौंफ खाने से त्वचा में चमक आती है। खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है। बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें. रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है।