Posts

Showing posts from November, 2020

दिवाली पर बाजार में मिल रही इम्यूनिटी बूस्टर मिठाईयां

Image
दिवाली पर बाजार में मिल रही इम्यूनिटी बूस्टर मिठाईयां नई दिल्ली । कोरोना के कहर को कमजोर करने की कोशिश में हलवाइयों ने इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयां बनाई हैं, जिन्हें ग्राहक इस इस त्योहारी सीजन में खूब पसंद कर रहे हैं। इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयों में सोंठ, तुलसी, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च, अदरख, कलोंजी, अश्वगंधा के साथ-साथ गिलोई और हल्दी का भी इस्तेमाल किया गया है। कोरोना काल में बदलते हालात में सेहत के प्रति लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं और वे खाने-पीने की चीजों की सामग्री में इम्यूनिटी बूस्टर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले घटकों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लिहाजा छोटे हलवाइयों की दुकानों से लेकर ब्रांडेड स्वीट्स शॉप में इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयां खासतौर से लाई गई हैं और कारोबारी बताते हैं कि त्योहारी सीजन में इनकी खूब मांग है। इस बार दिवाली पर इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयों की जबरदस्त मांग है। उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हलवाई भी पीछे नहीं है और उन्होंने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली मिठाइयां बनाई हैं। मिठाइयों ...

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण खाने के छह घंटे के भीतर आते हैं सामने

Image
फूड प्वाइजनिंग के लक्षण खाने के छह घंटे के भीतर आते हैं सामने दूषित भोजन के सेवन से बहुत तरह की बीमारियां होती हैं उनमें से एक है फू ड प्वाइजनिंग... फूड प्वाइजनिंग के लक्षण खाने के छह घंटे के भीतर सामने आते हैं। खाना या पीना में से कोई भी गंदा या संक्रमित हो तो फूड पॉइजनिंग होने की संभावना होती है। कुछ मामलों में ये पांच से दस मिनट के भीतर भी दिखने लगते हैं। घर से खाना बनाते वक्त अगर उसको धोने में गन्दे पानी का इस्तेमाल किया गया हो या फिर खाना बनाने में गन्दे पानी का इस्तेमाल हुआ हो तो फूडप्वाइजनिंग हो सकती है। जानिए फूड प्वाइजनिंग के बारे में। लक्षण - उल्टी के साथ पेट में दर्द, बार-बार दस्त आना, बार-बार यूरिन आना और जलन होना, त्वचा रूखी हो जाना, मल में खून आना, बेहोशी या चक्कर आना प्रमुख लक्षण हैं। कुछ गंभीर मामलों में पतली दस्त के साथ खून आता है। खाना पचता नहीं है, कुछ भी खाने से वह तुरंत उल्टी के रूप में बाहर निकल जाता है। शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, ऐसे में बिना देर किए अस्पताल पहुंचना चाहिए क्योंकि समय पर इलाज न होने से व्यक्ति के शॉक में जाने के बाद मौत भी हो सकती है। पीलिया का...

हाइ ब्लड प्रेशर, कैंसर, सर्दी-जुकाम और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद है ये फल

Image
आलूबुखारा :  हाइ ब्लड प्रेशर, कैंसर, सर्दी-जुकाम और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद है ये फल आलूबुखारा के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं । आलू बुखारा शरीर में आयरन की पूर्ति करता है। यह फल स्ट्रोक और बीपी को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से हाइ ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक रिस्क आदि कम हो जाते हैं और शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है। आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन C, K, A और ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ-साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।  आइए जानते हैं इसे नियमित खाने से होने वाले अन्य फायदे- आलूबुखारा में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो शरीर में होने वाले कैंसर को रोकता है। इसके नियमित सेवन से लंग और मुँह का कैंसर नहीं होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आलू बुखारे में विटामिन्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन से कैंसर का खतरा कम होता रहता है। आलूबुखारा में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों और दृष्टि के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन- सी रोग प्रत...

तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद है सौंफ, जानें इसके अन्य फायदे

Image
सौंफ :  तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद है सौंफ, जानें इसके अन्य फायदे सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, ठंडी तासीर वाली सौंफ को मुंह का स्वाद बढ़ाने के अलावा औषधि के रूप में भी विभिन्न रोगों के इलाज में प्रयोग करते हैं।  ये खास पौधे के सुगंधित और स्वादिष्ट बीज होते हैं। मीठी, कसैली और कड़वे स्वाद वाली सौंफ में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, विटामिन-ए व सी और डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं।  बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें. रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है.  वात-पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखती है।  खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है.  आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन सुधारने के साथ बदहजमी, कब्ज, एसिडिटी व अधिक प्यास की समस्या में गुणकारी है। यह माउथ फे्...

कई बीमारियों में औषधि का काम करती है दालचीनी

Image
कई बीमारियों में औषधि का काम करती है दालचीनी आमतौर पर लोग दालचीनी का प्रयोग केवल मसालों के रूप में ही करते हैं, छोटे सदाबहार पेड़ से प्राप्त दालचीनी बेहद खुशबूदार होती है।आयुर्वेद में दालचीनी को एक बहुत ही फायदेमंद औषधि के रूप में बताया गया है । आयुर्वेद के अनुसार, दालचीनी के इस्तेमाल से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है। इसकी छाल को खासतौर पर मसाले के रूप में प्रयोग में लेते हैं। साथ ही इससे निकला तेल भी कई तरह से उपयोगी है।  दालचीनी का प्रयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जाता है। दालचीनी के सेवन से पाचनतंत्र संबंधी विकार, दांत, व सिर दर्द, चर्म रोग, मासिक धर्म की परेशानियां ठीक की जा सकती हैं।  जानते हैं इसके प्रयोग के बारे में- 500 मिग्रा शुंठी चूर्ण, 500 मिग्रा इलायची, तथा 500 मिग्रा दालचीनी को पीस लें। भोजन के पहले सुबह-शाम लेने से भूख बढ़ती है।  दालचीनी का प्रयोग उल्टी रोकने के लिए भी किया जाता है। दालचीनी, और लौंग का काढ़ा बना लें। 10-20 मिली मात्रा में पिलाने से उल्टी पर रोक लगती है।  उल्टी, हृदय रोग, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी रोग, अपच ...

सर्दियों में मक्के का सेवन करने से सेहत को होगा फायदा

Image
  सर्दियों में मक्के का सेवन करने से सेहत को होगा फायदा मक्का में फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्वों का भरपूर मात्रा होती है। मोटे अनाज के रूप में बहुत पुराने समय से मक्के का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी में मक्के के आटे का सेवन करना चाहिए। मक्की के आटे में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है ।  मक्का शरीर में खून की कमी दूर कर मांसपेशियों, कोशिकाओं आदि को ताकत देता है। गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना आसान होता है और यह बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। जानते हैं कि डाइट में मक्के की रोटी शामिल करने से हमें क्या-क्या फायदा मिलने वाला है। मक्के की बाटी बनाएं- सामग्री -  मक्के और गेहूं का आटा, थोड़ा सा देसी घी, लालमिर्च, पिसा सूखा धनिया, साबुत सौंफ और स्वाद के अनुसार नमक। बनाने की विधि - दो सौ ग्राम मक्की का आटा लेकर उसमें 100 ग्राम गेहूं का आटा मिक्स करें।  इसमें एक से डेढ़ चम्मच देशी घी डालने के बाद स्वाद के अनुसार लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, सौंफ, थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया एक चम्मच पिसा सूखा धनिया मिक्स कर लें।  अब थोड़े गुनगुने पान...

'करवाचौथ व्रत के लिए खास टिप्स' ऐसे रखें अपनी सेहत और डायट का ध्यान

Image
'करवाचौथ व्रत के लिए खास टिप्स' ऐसे रखें अपनी सेहत और डायट का ध्यान करवा चौथ karwa chauth सुहागिन महिलाओं के लिए एक अहम व्रत है। कुछ महिलाएं इस व्रत में हल्का खाना-पीना कर लेती हैं लेकिन कुछ महिलाएं व्रत के दौरान पूरे दिन कुछ नहीं खातीं। व्रत करते समय खानपान का ध्यान रखेंगे तो शरीर को नुकसान नहीं होगा।  आप व्रत में कुछ खाएं तो तला-भुना, तेज मसालेदार न खाएं। इससे बुखार व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। पूरा दिन खाली पेट है तो रात में हैवी खाने से कमजोरी, चक्कर, सिर दर्द की आशंका बढ़ जाती है। ऐसा रखें आहार- व्रत के भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें । कुट्टू व सिंघाड़े का आटा शरीर के पाचन तंत्र को बढ़ाता और हाई बीपी में लाभदायक है। व्रत रखने से शरीर में एनर्जी का स्तर कम होता है। ऐसे में एनर्जी वाली तरल चीजों से पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं।  नींबू पानी और दही की लस्सी का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट युक्त नारियल पानी से बीपी नियंत्रित और अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है। विटामिन्स, मिनरल्स, ग्लूकोज से भरपूर बनाना शेक इलेक्ट्रोलाइट संतुलन, बीपी नियंत्रण और हड्डियों के लिए फायदेमंद है।...

ये सुपरफूड्स आपको बीमारियों से बचाएंगे, जानें इनके बारे में

Image
सुपरफूड से हमें विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑसीडेंट और फ्लेवेनॉइड जैसे पोषण से भरे तत्व मिलते हैं। हमको लगता है कि हम अच्छी डाइट ले रहे हैं, लेकिन वह हमारी सेहत के लिए अपर्याप्त होती है। सुपरफूड इस कमी को पूरा करते हैं। हर फूड की अपनी विशेषता और फायदे होते हैं, लेकिन कुछ सुपरफूड ऐसे होते हैं, जिनमें हमें दोनों एक साथ मिल जाते हैं। यह एक तरह से पोषण से भरे हेल्थ सप्लीमेंट की तरह होते हैं। आइये जानते हैं कुछ सूपरफूड के बारे में। बेरीज विटामिन सी और पोटैशियम से भरपूर ये बेरीज इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, कै्रनबेरी स्वास्थ्यवर्धक होती है। यह मैगनीज, विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर से भरपूर है। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्सको खत्म कर हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। डायबिटिज व वजन घटाने में फायदेमंद है। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिससे त्वचा निखरती है। यह कैंसर व हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। ये सुपरफूड्स आपको बीमारियों से बचाएंगे, जानें इनके बारे में नट्स (Nuts) सुबह खाली पेट भीगे हुए नट्स (Nuts) जैसे काजू, बादाम, मु...

फास्ट फूड खाते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान के बारे में

Image
जंक फूड Fast Food से होने वाले नुकसान के बारे में सब जानते हैं, लेकिन इसके बाबजूद इसे खाना बंद नहीं करते। सेहतमंद खाना खाने से मानसिक बीमारियां दूर रहती हैं। इसके रेगुलर सेवन से आपके डेली की कैलोरी मात्रा बढ़ जाती है जिससे वजन बढ़ने के साथ साथ आपको मोटापा, श्वसन, और दिल से जुडी बीमारियां हो सकती है। शोध में ये बात आई सामने - ऑस्ट्रेलिया के जेम्स कुक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तनाव और खानपान को आपस में जोड़कर अध्ययन किया । अध्ययन में 100 लोगों को शामिल किया गया जो फास्ट फूड नहीं खाते थे। इसके बाद कुछ ऐसे लोगों से बात की जो फास्ट फूड लेते थे। इसके बाद दोनों समूह में खून की जांच कराई और आईक्यू टैस्ट लिया तो पता चला कि जो फास्ट फूड नहीं खाते थे उनका दिमाग उन लोगों की तुलना में ज्यादा तेज था जो लोग फास्ट फूड खाते थे। ये एक्टिव भी कम थे। Fast Food के नियमित सेवन से आपको अपच जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इसमें इस्तेमाल किये गए तेल और मसाले आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर देते है। फास्ट फूड और पैक्ड फूड मैदा से बनता है। इसमें कई तरह केमिकल्स, रंग और मसालों का मिश्रण होता है। हानि...