Posts

Showing posts from October, 2020

शरद पूर्णिमा- इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाती है चांदनी रात में बनी खीर

Image
शरद पूर्णिमा वाले दिन बनी खीर को अमृत माना जाता है। इस खीर को खाना फायदेमंद होता है । चंद्रमा की किरणों से निकली ऊर्जा त्वचा के रोमछिद्रों के जरिए रक्त कोशिकाओं में मिलकर सभी अंगों को मजबूत बनाती है। आयुर्वेद के अनुसार शरद पूर्णिमा से विसर्गकाल (शरद, शिशिर व हेमंत) की शुरुआत होती है और इस दौरान शरीर की इम्युनिटी और बल स्वाभाविक रूप से मजबूत रहते हैं। चंद्रमा की चांदनी फायदेमंद - शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूरे तेज पर होता है । इसमें से निकलने वाली चांदनी में ठंडक से शरीर को फायदा होता है । इस दिन चांदी के बर्तन में चावल से बनी खीर को किरणों के सीधे संपर्क में रखने के बाद अद्र्धरात्रि ( 12 बजे) में खाएं। इसमें ऊर्जा का संग्रहण होता है। चांदी के बर्तन में रखा दूध कम प्रतिक्रिया दिखाता है। दूध व चावल की तासीर पित्त को नियंत्रित करती है। शरद ऋतु गर्मी से सर्दी के बीच का समय होता है। एक तरह से गर्मी के जाने और शीत के आगमन से मौसमी एलर्जी खासतौर पर त्वचा की, सांस लेने में तकलीफ या सांस का फूलना, अस्थमा आदि ज्यादा होती है। आयुर्वेद में इसे तमक श्वास की समस्या कहते हैं। खाना पचाने वाले पित्त ...

छोटी सी हरड़ कई बड़ी बीमारियों को करेगी दूर, जानें इसके खास फायदे

Image
आयुर्वेद में कई बीमारियों का रामबाण औषधि त्रिफला में हरड़ को भी शामिल किया जाता है। हरड़ सेवन के कई फायदे हैं। हरड़ पाउडर का नियमित सेवन किया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है। यह पाचन बेहतर करता है इससे गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। हरड़ के फायदे - हरड़ का स्वाद मीठा, कड़वा होता है। ये पेट साफ करने और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह पोषक तत्त्वों का अच्छे से समावेश करने और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। हरड़ के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। ये पित्त को संतुलन बनाए रखता है। बवासीर में रक्तस्राव में फायदा मिलता है । शरीर में कहीं भी सूजन और घाव में फायदेमंद है। ऐसे करें सेवन - छोटी हरड़ को हल्का घी में फूलने तक भूनकर बारीक पाउडर बनाकर सेवन करें। हरड़ एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन व कब्ज संबंधी समस्या में लाभ मिलता है। ब्लड प्रेशर, लिवर, खांसी, जुकाम, एलर्जी, एसिडिटी, मोटापा और हृदय संबंधी समस्या में विशेषज्ञ की सलाह से इस्तेमाल करें।