Cold And Flu Treatment: घरेलू तरीकों से दूर करें सर्दी और खांसी

Cold And Flu Treatment In Hindi: मौसम में बदलाव का असर सर्दी-खांसी के रूप में भी दिख सकता है। जिसका सीधा असर गले पर पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों ( Home Remedies For Cold And Flu ) को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में :-

हल्दी गुड़ मिश्रण ( Turmeric For Cold And Flu )
इन दोनों को मिलाकर गुनगुने पानी से निगलें। जुकाम से बैठा हुआ गला खुल जाएगा। 2-3 दिन तक ऐसा कर सकते हैं। गला बैठ गया है तो अजवाइन व चीनी को मिलाकर भी दो-तीन बार पी सकते हैं।

गुनगुने पानी से गरारा ( Warm Water Gargle )
गला खराब है तो गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारा करें। दिन में कई बार ऐसा करने से राहत मिलेगी। गरम पानी में लहुसन का रस मिलाकर भी गरारा करें। गुनगुने पानी में नींबू का रस-नमक या आधा ग्राम हींग मिलाकर गरारा करें।

हर्बल-टी पीएं ( Herbal Tea For Cold And Flu )
गरम पानी नहीं पीना चाहते हैं तो हर्बल-टी दिन में 3-4 कप पी सकते हैं।

काली मिर्च ( Black Pepper For Cold And Flu )
3 - 4 काली मिर्च चीनी के साथ चबाकर खाएं। गले की खराश में काफी आराम होगा।भोजन करने के बाद काली मिर्च को कूट लें और इसे एक चम्मच घी में मिलाकर खाएं। इससे आवाज में भी सुधार होगा। गले में दर्द व सूजन भी नहीं रहेगी।

गरम पानी पीएं ( Warm Water Sip )
सर्दी जुकाम, खांसी में गरम पानी पीने से फायदा मिलता है। यह आपके शरीर का तापमान मेंटेन रखकर कफ काे बाहर निकलाने में मदद करता है।

नमक का गर्म पानी ( Salty warm Water )
गर्म पानी के 8 औंस में 1/4 चम्मच नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।फिर इस पानी से जलनेति करें। एेसा करने से नाक में जमा सारी गंदगी आैर किटाणु बाहर निकल जाएंगे।

गरम पानी से भाप लें ( Steam For Cold)
सर्दी जुकाम में गरम पानी की भाप आपकाे तुरंत फायदा पहुंचा सकती है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी गरम कर उसमें थाेड़ी विक्स मिला लें। चेहरे काे बर्तन की आेर कर उपर से ताैलिया डाल लें। 10 - 15 मिनट भाप लेने से फेफडाें व दिमाग में जमा कफ बाहर आ जाएगा। जिससे आपकाे राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ozw2J1

Comments

Popular posts from this blog

Navratri Special: नवरात्री में ऐसे खाेले व्रत, बनी रहेगी सेहत

दिवाली पर बाजार में मिल रही इम्यूनिटी बूस्टर मिठाईयां

नेचुरल हार्ट बाइपास का काम करती है एक्सारइज