Nasal Care: सूंघने की क्षमता कम करती है नाक की ये दिक्कत

Nasal Care In Hindi: सूंघना नाक की एक विशिष्ट क्षमता है। इसी से जहां हम खुशबू का अहसास करते हैं वहीं बदबू से सतर्क भी होते हैं। खाने की खुशबू के अहसास से भूख बढ़ती है। लेकिन कई स्थितियों में सूंघने की क्षमता कम या बंद हो जाती है, ज्यादातर में इसका कारण नाक के अंदर ही होता है।
सूंघने की क्रिया ( Smelling )
नाक के अंदर ऊपरी भाग में बेहद बारीक छेदों में सूंघने में सहायक रिसेप्टर कोशिकाएं होती हैं। जो संवेदनाओं को कई कोशिकाओं व ओलफेक्टरी नर्व से होते हुए दिमाग के विशेष भाग में पहुचांती हैं। इससे हमें गंध की जानकारी होती है।नाक की सूंघने की क्षमता से संबंधित राेग ( Smell disorder )
एनोस्मिया : बिल्कुल भी गंध का अहसास न होना।हाइपोस्मिया : सूंघने की क्षमता में कुछ कमी आना।
पेरोस्मिया : गंध का आसामान्य या बदला हुआ आभास होना।
फैन्टोस्मिया : एक भ्रम के रूप में गंध महसूस करना जबकि वास्तव में यह मौजूद ही नहीं होती।
हाइपरऑस्मिया : गंध की तीव्र क्षमता की पहचान।
Comments
Post a Comment